पिता बनने वाले हैं जावी

बार्सिलोना, 4 जून (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के कप्तान जावी हर्नादेज ने कहा है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक जावी ने बुधवार को कहा कि उनकी पत्नी नूरिया गर्भवती हैं और जल्द ही उनके पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

जावी ने कहा, “मैं तथा मेरी पत्नी नूरिया कतर जाएंगे लेकिन जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। मैं बच्चे के नाम के बारे में अब तक कुछ सोच नहीं सका हूं लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि कतर में हम सिर्फ दो नहीं रहेंगे।”

जावी और नूरिया ने दो साल पहले विवाह किया था। दोनों का विवाह कोस्टा ब्रावा में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493