वकील के किरदार ने सुचित्रा को दी हिम्मत

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई बहुत जल्द टीवी धारावाहिक ‘अदालत’ में एक वकील की भूमिका में दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि वकील की भूमिका ने उनके भीतर आत्मविश्वास और हिम्मत जगाई है।

सुचित्रा शो में दूसरी बार सरकारी अधिवक्ता की भूमिका में दिखाई देंगी। शो का तानाबाना अधिवक्ता के. डी. पाठक के इर्द गिर्द बुना गया है, जो बड़ी ही आसानी से मुश्किल से मुश्किल मामले को सुलझा देते हैं।

सुचित्रा ने एक बयान में कहा, “मैं फिर से शो का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं इस भूमिका में खुद को सहज महसूस करती हूं और और मैंने जान लिया है कि आपको अपनी आवाज खुद बनना पड़ता है। मुझे एक बात बेहद अच्छी लगी कि इस भूमिका ने मुझे हिम्मत दी। मेरे लिए इस बार वकील की भूमिका निभना आसान है, क्योंकि मैं दूसरी बार यह किरदार निभा रही हूं, लेकिन पहला अनुभव हमेशा यादगार होता है।”

सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन में प्रसारित होने वाले शो में अधिवक्ता के. डी. पाठक का किरदार अभिनेता रोनित राय निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493