महारानी के निधन की झूठी खबर ट्वीट, मुसीबत में पत्रकार

लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। बीबीसी की एक पत्रकार ट्विटर पर महारानी के निधन की घोषणा कर मुसीबत में फंस गई है। पत्रकार ने महारानी के निधन से संबंधित खबर के प्रसारण के पुर्वाभ्यास में हिस्सा लिया था और वह इस खबर को सच मान बैठी थी।

टेलीग्राफ के मुताबिक, पत्रकार अहमन ख्वाजा ने ट्विटर पर लिखा, “महारानी एरिजाबेथ का निधन हो गया।”

जिसके बाद कई ट्वीट हुए और बीबीसी को शर्मिदा होकर अंत में माफी मांगनी पड़ी।

यह ट्वीट महारानी के निधन को लेकर किए जा रहे पूर्वाभ्यास के दौरान किया गया, लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार, ख्वाजा इस खबर को सच मान बैठी और उन्होंने ट्वीट कर दिया, जो उनके अनुसार ब्रेकिंग न्यूज थी।

ख्वाजा (31) ने ट्विटर पर लिखा, “ब्रेकिंग : महारानी एलिजाबेथ का किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में उपचार चल रहा है। बयान जल्द बीबीसी वर्ल्ड पर जारी किया जाएगा।”

संयोगवश महारानी उस अस्पताल में अपने वार्षिक जांच के लिए भर्ती हुई थीं, हालांकि, सूत्रों के अनुसार ख्वाजा यह बात नहीं जानती थीं।

ख्वाजा के ट्वीट के बाद उनके फॉलोअर्स ने कई ट्वीट किए और जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, तब उन्होंने इसे हटा दिया।

उन्होंने लिखा, “झूठी खबर थी। सारे पुराने ट्वीट हटा दिए हैं।”

पत्रकार ने माफी मांगते हुए लिखा, “लोगों को दुख पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं।”

उनके निधन की खबर इतनी जल्दी फैल गई कि बकिंघम पैलेस के पास बयान जारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

इसके बाद बीबीसी ने भी ट्वीट कर लिखा, “निधन संबंधी तकनीकी पूर्वाभ्यास के दौरान बीबीसी की पत्रकार ने गलती से ट्वीट कर दिया कि रॉयल परिवार की सदस्य बीमार हो गई हैं। यह ट्वीट हटा दिया गया है और हम इस अपराध के लिए माफी मांगते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493