ऑडी ने आरएस6 अवांट लांच की

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की महंगी श्रेणी की कार निर्माता कंपनी ऑडी ने गुरुवार को ऑडी आरएस6 अवांट लांच की। नई दिल्ली में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपये है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने एक बयान में कहा, “आरएस6 इस साल भारत में लांच होने वाली हमारी चौथी स्पोर्ट कार है। यह हमें परफॉरमेंस कार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी।”

किंग ने कहा, “यह हमें अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सही समय पर सही उत्पाद लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर बने रहने के लिए उत्साहित करेगी।”

नई कार शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 3.9 सैकेंड में पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493