ओजी ऑजबॉर्न ने 10 लाख डॉलर में घर खरीदा

लॉस एंजेलिस, 5 जून (आईएएनएस)। गायक ओजी ऑजबॉर्न एवं उनकी पत्नी शैरोन ने बेवर्ली हिल्स में 10 लाख डॉलर में एक नया घर खरीदा है।

66 वर्षीय ओजी एवं उनकी पत्नी ने वर्ष 2011 में अमेरिकी गायिका जेसिका सिम्पसन को अपना पुराना घर 1.10 लाख डॉलर में बेच दिया था। उसके बाद से दोनों लॉस एंजेलिस इलाके में किराए के घर में रह रहे थे।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, यह दंपती अब बेवर्ली हिल्स में इंग्लिश स्टाइल के नए घर में रह रहा है। यह घर 5,680 वर्ग फुट पर बना हुआ है। इसमें पांच बड़े-बड़े बेडरूम, दो मंजिला अतिथि गृह एवं एक गैराज भी है।

ऑजबॉर्न परिवार के लिए यह घर तकनीकी रूप से काफी छोटा है, क्योंकि उन्होंने जेसिका को जो घर बेचा था, वह 11,000 वर्ग फुट पर बना हुआ था। उसमें छह बेडरूम व 10 बाथरूम थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493