सनफीस्ट नूडल्स पर प्रतिबंध नहीं

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। सनफीस्ट नूडल्स पर गुजरात में प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल के हवाले से आईएएनएस ने भूलवश गुरुवार को यह रपट दे दी थी कि मैगी के साथ राज्य में सनफीस्ट नूडल्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हक्का नूडल्स पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

मंत्री ने हालांकि कहा था कि दोनों ही नूडल्स के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

गुरुवार देर शाम से सनफीस्ट यिप्पी नूडल्स बनाने वाली कंपनी आईटीसी ने कहा था कि उसका ब्रांड सीसे से संबंधित कसौटी पर खरा उतरा है और इसमें एमएसजी नहीं मिलाया जाता है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आज हमें गुजरात की मीडिया रपटों से पता चला है कि सनफीस्ट यिप्पी नूडल्स के नमूने लेड से संबंधित जांच पास कर गए हैं।”

बयान में कहा गया है, “आईटीसी फूड्स यिप्पी में एमएसजी नहीं मिलाती है।”

बयान में कहा गया है, “गेहूं के आटे, टमाटर, हरी मटर, प्याज और यहां तक कि स्तन के दूध में भी ग्लूटामेट पाया जाता है। उत्पाद में प्राकृतिक स्रोतों के ग्लूटामेट पाए जा सकते हैं।”

कंपनी ने कहा कि उसके खाद्य उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के और खाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनमें सभी नियमों का पालन किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493