डी-लिंक हैदराबाद में स्थापित करेगी आरएंडडी केंद्र

हैदराबाद, 5 जून (आईएएनएस)। नेटवर्किं ग कंपनी डी-लिंक हैदराबाद में 350 करोड़ रुपये की लागत से एक वैश्विक अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) तथा नेटवर्क प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी।

डी-लिंक एवं तेलंगाना सरकार के बीच इस उद्देश्य से ताइपे में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

तेलंगाना में सूचना प्रौद्योगिकी सचिव जयेश रंजन और डी-लिंक के प्रबंध निदेशक यांग याओ चुआन ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री के. तारकरामा राव की मौजूदगी में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

राज्य से एक प्रतिनिधिमंडल इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर विनिर्माण में निवेश आकर्षित करने के लिए ताईवान और हांगकांग के दौरे पर है।

मंत्री के कार्यालय से शुक्रवार को जारी एक बयान के मुतााबिक, इस साझेदारी से स्थानीय आईटी उद्योग का विकास होगा और आरएंडडी केंद्र में 1,000 पेशेवरों को नौकरियां मिल पाएंगी।

बयान में डी-लिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डगलस सियाओ के हवाले से कहा गया है, “1990 में डी-लिंक ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया और 2001 में यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध हुआ। अभी देश में हमारे 80 से अधिक वितरण चैनल और 2,000 से अधिक साझेदार हैं।”

साझेदारी के तहत कंपनी सरकार के साथ मिलकर वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाएगी, जो आम नागरिकों तथा संस्थानों को इंटरनेट सेवा देगी।

बयान में कहा गया है, “डी-लिंक सरकारी नेटवर्किं ग अवसंरचना का भी आधुनिकीकरण करेगी, ताकि यह साइबर हमलों से सुरक्षित रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493