फीफा को अवैध तरीके से 1 करोड़ डॉलर देने की हुई थी कोशिश

ज्यूरिख, 5 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विवादों में घिरी फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के बारे में एक नया खुलासा हुआ है।

इसके तहत दक्षिण अफ्रीका फुटबाल संघ के अधिकारियों ने 2010 के विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए अवैध रास्ते से एक करोड़ डॉलर फीफा के खाते में पहुंचाने की कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह रकम रिश्वत के तौर पर दी जानी थी।

समाचार वेबसाइट बीबीसी डॉट कॉम के अनुसार इस संबंध में एक पत्र दक्षिण अफ्रीकी मीडिया ने उजागर किया है। माना जा रहा है कि यह पत्र दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल संघ (सीएएफए) के अध्यक्ष डैनी जोर्डन द्वारा पहले चरण की राशि के भुगतान से 21 दिनों पहले लिखी गई।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार 2010 के विश्व कप की मेजबानी सुनिश्चित करने के लिए यह रकम रिश्वत के तौर पर दी गई।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका का कहना है कि यह वैध पैसा था जिसे कैरेबियाई फुटबाल के लिए भुगतान किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते फीफा के सात शीर्ष अधिकारियों को संस्थ के वार्षिक बैठक से पहले स्विट्जरलैंड में गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए सेप ब्लाटर ने भी मंगलवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493