दौरे से बाग्ंलादेश के साथ संबंध मजबूत होगा : मोदी

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनका दो-दिवसीय ऐतिहासिक बांग्लादेश दौरा दोनों देशों के संबंध को मजबूती देगा।

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनका दो-दिवसीय ऐतिहासिक बांग्लादेश दौरा दोनों देशों के संबंध को मजबूती देगा।

मोदी ने एक ट्वीट में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का उनका गर्मजोशी से स्वागत करने पर आभार जताया।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना का आभार व्यक्त करता हूं। मैं एक बेहद अच्छे दौरे की दिशा में देख रहा है, जो भारत तथा बांग्लादेश के संबंध को मजबूती देगा।”

मोदी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विशेष विमान राजदूत से ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे।

हसीना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उनका अभिवादन करने हवाईअड्डा पहुंचीं। मोदी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया और उसके बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

हसीना द्वारा स्वागत किए जाने से संबंधित तस्वीर साझा करते हुए मोदी ने लिखा, “एक मित्र का स्वागत करने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा गया। प्रधानमंत्री हसीना ने ढाका में प्रधानमंत्री का स्वागत किया और ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत हुई।”

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “नमस्कार बांग्लादेश! मैं भारत के लोगों का प्यार और सदभावना लेकर आया हूं।”

पड़ोसी देश रवाना होने के दौरान मोदी ने कहा, “बांग्लादेश के लिए रवाना हो रहा हूं। यह हमारे देशों के बीच संबंध को मजबूत करने वाला, हमारे देशों तथा क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभदायी रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493