आस्ट्रेलियन ओपन टेटे में हरमीत-सौम्यजीत की हार

गोल्डकोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 जून (आईएएनएस)। भारत के हरमीत देसाई और सौम्यजीत घोष की पुरुष युगल जोड़ी को जीएसी ग्रुप आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर आस्ट्रेलियन ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

हरमीत-सौम्यजीत को टूर्नामेंट के चौथी वरीय जोड़ी हांगकांग के क्वान कीत और लाम सियू हांग को हाथों 4-11, 4-11, 11-8, 4-11 से हार मिली।

भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट एक लिहाज से काफी सफल माना जा सकता है क्योंकि इन्होंने सेमीफाइनल में तीसरी वरीय बेल्जियम के रोबिन देवोस और सेड्रिक नुटिंक को 14-12, 7-11, 5-11, 11-9, 11-9 से हराया था।

बीते महीने हरमीत और सौम्यजीत ने फिलिपींस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। एकल में सौम्यजीत और हरमीत प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493