बाबा विश्वनाथ के दर्शन पर अखाड़ों में ठनी

baba vishwanathवाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर काशी विश्वनाथ के दर्शन पर अखाड़ों में गुरुवार को ठन गई। महानिर्वाणी अखाड़े ने जूना अखाड़े के नेतृत्व में सामूहिक दर्शन करने से इनकार कर दिया। साथ ही एडीएम सिटी से दस-पांच मिनट या एक दिन पहले समय मांगा है।

हुआ यह कि महाशिवरात्रि पर जूना अखाड़े की काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन की परंपरा है। इस बार इसके लिए महानिर्वाणी व निरंजनी अखाड़े ने भी इसके लिए प्रशासन से मंशा जताई थी। शाम को मंदिर में बैठक के दौरान अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी ने सभी अखाड़ों के जूना अखाड़े के नेतृत्व में दर्शन का प्रस्ताव रखा।

इसे महानिर्वाणी ने अस्वीकार कर दिया। साथ ही दर्शन के लिए अलग से समय मांगा है। एडीएम सिटी ने इस पर विचार के लिए एक दिन का समय मांगा है। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रवींद्र गिरी ने स्पष्ट कर दिया कि हम सामूहिक दर्शन नहीं करेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493