अभिनेता रिचर्ड जॉनसन नहीं रहे

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। फिल्मों, रंगमंच एवं छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता रिचर्ड जॉनसन नहीं रहे। वह कुछ समय से बीमार थे।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रिचर्ड जॉनसन (87) ने पश्चिमी लंदन स्थित चेल्सी शहर के रॉयल मार्सडेन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रिचर्ड, रॉयल शेक्सपियर कंपनी (थिएटर कंपनी)के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने ‘जूलियस सीजर’ नाटक में रोमियो एवं मार्क एंथनी सहित कई मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

उन्होंने ‘द ब्वॉय इन द स्ट्रिप्ड पायजामाज’ (2008), ‘लारा क्रॉफ्ट : टाम्ब रैडर’ और ‘खार्तूम’ (1966) सहित कई फिल्मों में अभिनय किया।

इसके अलावा छोटे पर्दे पर ‘डॉक मार्टिन’, ‘साइलेंट विटनेस’ और ‘मिडसमर मर्डर्स’ में काम किया।

रिचर्ड के परिवार में उनकी पत्नी लिन और चार बच्चे हैं। रिचर्ड एवं लिन 2004 में परिणय सूत्र में बंधे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493