मोदी ने की खालिदा जिया से मुलाकात

ढाका, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया से मुलाकात की।”

मोदी ने पैन पैसिफिक सोनारगांव होटल में बीएनपी प्रमुख से मुलाकात की। मोदी इसी होटल में ठहरे हुए हैं।

रपटों के मुताबिक, इस बैठक में खालिदा ने छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

मोदी ने बांग्लादेश में विपक्ष की नेता रौशन इरशाद के साथ बैठक खत्म होने के बाद जिया के साथ मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493