भारत, बांग्लादेश न केवल पास-पास बल्कि साथ-साथ : मोदी

ढाका, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे के अंतिम दिन रविवार को यहां कहा कि भारत और बांग्लादेश केवल पास-पास ही नहीं बल्कि साथ-साथ भी हैं।

ढाका में बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि न केवल एशिया बल्कि पूरा विश्व उनकी यात्रा के बाद भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय रिश्तों का पोस्टमार्टम करेगा।

उन्होंने कहा, “लेकिन अगर एक वाक्य में मैं इन संबंधों का वर्णन करूं तो लोग सोचेंगे कि हम केवल पास-पास हैं, लेकिन अब दुनिया को यह भी स्वीकार करना होगा कि हम केवल पास-पास ही नहीं बल्कि साथ-साथ भी हैं।”

उन्होंने कहा कि उनकी दो दिवसीय यात्रा समाप्त हो गई है, लेकिन मुझे लगता है कि वास्तव में यात्रा अब शुरू हुई है।

उन्होंने कहा, “मेरा बांग्लादेश के साथ भावनात्मक रिश्ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493