परिवार बढ़ाना चाहती हैं केली

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। गायिका केली क्लार्सन परिवार बढ़ाने के बारे में विचार कर रही हैं।

केली और उनके पति ब्रैंडन ब्लैकस्टॉक पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं, लेकिन केली की इच्छा परिवार और बढ़ाने की है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 33 वर्षीय केली चाहती हैं कि अगला संगीत दौरा खत्म होते ही वह गर्भवती हो जाएं।

अपने संगीत दौरे के बारे में केली ने मनोरंजन एजेंसी ‘बैंग शोबिज’ को बताया, “अमेरिका और कनाडा का दौरा अक्टूबर में करूंगी और नवंबर में ब्रिटेन आऊंगी, क्योंकि संगीत दौरा खत्म होने के बाद मैं दूसरे बच्चे के लिए तैयार शुरू करना चाहती हूं।”

हालांकि केली का मानना है कि एक महिला के लिए जिंदगी आसान नहीं है, क्योंकि परिवार बढ़ाने के साथ उन्हें अपने करियर पर भी बराबर ध्यान देना है।

उन्होंने कहा, “संगीत दौरे के बाद मैं दूसरे बच्चे की तैयारी करना चाहती हूं। हालांकि महिलाओं के लिए यह आसान नहीं है कि वे एक साथ बच्चे भी चाहें और करियर भी बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493