आईफा में आफताब और पत्नी की एक जैसी पोशाक

कुआलालंपुर, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता आफताब शिवदासानी और उनकी पत्नी निन दुसांज यहां रविवार को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स में एक जैसी पोशाक में दिखे।

दोनों शुक्रवार को शुरू हुए आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स में ट्रॉय कोस्टा के परिधान में नजर आए। दोनों हाथों में हाथ थामे ग्रीन कारपेट पर उतरे।

एक जैसी पोशाक के बारे में पूछे जाने पर निन ने आईएएनएस को बताया, “महिलाओं को हमेशा गाउन पहनने की जरूरत नहीं है। जब सवाल परिधान का हो, तो ट्रॉय कोस्टा के परिधान सर्वश्रेष्ठ हैं।”

आफताब ने इससे पहले ट्विटर पर लिखा था, “श्रीमान एवं श्रीमती शिवदासानी ट्रॉय कोस्टा द्वारा तैयार परिधान में ग्रीन कारपेट पर उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। शुक्रिया ट्रॉय।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493