मोरक्को में समुद्र में 11 एथलीट डूबे

राबात, 8 जून (आईएएनएस)। मोरक्को की राजधानी राबात के एक समुद्रतट पर रविवार को 11 युवा एथलीटों के डूबने की खबर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुअ के मुताबिक डूबने वाले एथलीट नजदीकी शबर बेन स्लीमेन में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे और घूमने के लिए राबात पहुंचे थे।

डूबने वाले एथलीटों की उम्र 12 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि खोज अभियान में दो हेलीकॉप्टर और कई नौकाओं को तैनात किया गया, जिसके बाद छह शव बरामद किए जा सके।

दो एथलीटों को डूबने से बचा लिया गया। अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493