बांग्लादेश में मानव तस्कर की गोली मार कर हत्या

ढाका, 8 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार बस्ती में मानव तस्करी के एक आरोपी रोहिंग्या नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “अमान उल्लाह अनु (30) का शव रोहिंग्या शरणार्थी शिविर के नजदीक अली खली लबान मैदान में पाया गया। उसके शव पर गोलियों के निशान थे।”

बीडीन्यूज24 की रपट के अनुसार, पुलिस का मानना है कि म्यांमार का नागरिक संभवत: धन की साझेदारी को लेकर हुए विवाद के कारण तस्करी गिरोह के सदस्यों द्वारा मारा गया है।

अधिकारी ने कहा, “अनु उस गिरोह का सदस्य था जो लोगों को थाईलैंड से मलेशिया ले जाया करता था। वह मानव तस्करी के आठ मामलों में आरोपी था।”

म्यांमार के मौंगडॉ का निवासी अनु नायापाढ़ा रोहिंग्या शिविर में रहता था।

अधिकारी ने बताया, “हमने पाया कि तस्करों का दो गुट पैसे को लेकर लड़ रहे थे, उनके बीच सुबह गोलीबारी हुई। तेकनैफ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सुबह आठ बजे शव पाया।”

घटनास्थल से दो बंदूक, गोलियां और दो नोटबुक बरामद हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493