अनिल सिंह (भोपाल)– आज भूतभावन ,दिगम्बर ,अजन्मे ……. भोले बाबा की आराधना की रात्रि है,महाशिवरात्रि।काशी में आज उत्सव मनाया जा रहा है ,वहां की अघोर पीठ जो गंगा जी के किनारे पड़ाव नामक जगह पर स्थित है वहां भक्तों का तांता सुबह से ही पीठाधीश्वर औघड़ गुरुपद संभव राम जी के दर्शनों के लिए लगा है।भक्तों का विश्वास है की शरीर में यहाँ भोले के दर्शन होते हैं।महाकाल के स्वरुप के गुरु देह में दर्शन कर भक्त अपने आप को धन्य महसूस करते हैं।
dharmpath.com dharmpath