बच्चे का पारंपरिक नाम रखना चाहती हैं किम

लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट और रैपर केनी वेस्ट अपने होने वाले बच्चे का कोई पारंपरिक नाम रखना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, किम और केनी पहले से एक दो साल की बेटी नॉर्थ के माता-पिता हैं और जल्द ही दोनों दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार दोनों बच्चे का नाम साउथ, ईस्ट या ईस्टन रख सकते हैं। उनकी पहली संतान का नाम नॉर्थ है।

एक सूत्र ने मनोरंजन समाचार वेबसाइट ‘टीएमजेड’ को बताया कि किम और केनी ने पहली संतान का नाम नॉर्थ इसलिए चुना था, क्योंकि यह चारों दिशाओं में शक्ति का सूचक है, जो नक्शे में हमेशा ऊपर की तरफ इशारा करता है।

हालांकि सूत्र का यह भी कहना है कि किम-केनी अपने दूसरे बच्चे का कोई पारंपरिक नाम रखना चाहते हैं, जिसमें उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम शामिल हो, जैसे किम के मरहूम पिता रॉबर्ट या केनी की मरहूम मां डोंडा के नाम का अंश।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493