लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। ब्राजील की मॉडल इजाबेली फोंटाना का कहना है कि ब्राजीलियाई युवतियां कामयाब मॉडल होती हैं, क्योंकि उनमें स्वाभाविक सुंदरता होती है और वे बेहद आकर्षक होती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार इजाबेली ने कहा, “हमारे यहां संस्कृति और अलग-अलग नस्ल के लोगों का मिश्रण है। यहां की युवतियां बेहद आकर्षक होती हैं और उनमें स्वाभाविक सुंदरता होती है, इसलिए मुझे लगता है कि ब्राजील की युवतियां अच्छी मॉडल होती हैं।”
इजाबेली ने अपना पसंदीदा स्थान न्यूयार्क को बताया और कहा कि वहां हर वह चीज मिल सकती है, जिसे लोग पाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “न्यूयार्क बहुत अच्छी जगह है और आप वहां हर वह चीज पा सकते हैं, जो पाना चाहते हैं।”
इजाबेली को पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने 2014 में विश्व की सर्वाधिक कमाई वाली शीर्ष 15 मॉडलों की सूची में शामिल किया था।
dharmpath.com dharmpath