डार्टमंड ने युवा मिडफील्डर वेग से करार किया

डार्टमंड, 9 जून (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने युवा मिडफील्डर जूलियन वेग के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वेग इससे पहले सेकेंड डिविजन क्लब टीएसबी 1860 म्यूनिख के लिए खेल रहे थे।

अगले सत्र की चुनौतियों को देखते हुए आठ बार जर्मन लीग खिताब जीत चुके डार्टमंड ने समर ट्रांसफर विंडो के तहत दूसरा करार किया है।

क्लब ने साफ किया है कि 19 साल के वेग के साथ उसका करार 2019 तक का होगा। वेग जर्मनी की अंडर-20 टीम के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493