योहान ब्लेक ने जीत के साथ ट्रैक पर वापसी की

किंग्सटन (जमैका), 9 जून (आईएएनएस)। पूर्व विश्व चैम्पियन जमैका के धावक योहान ब्लेक ने जमैका एथलेटिक्स एडमिनिशट्रेटिव एसोसिएशन ऑल कमर्स सीरीज में जीत हासिल करते हुए बीजिंग में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए मजबूत वापसी के संकेत दिए हैं। योहान की पिछले करीब एक साल में यह पहली जीत है।

चोट से वापसी करने वाले 25 वर्षीय योहान ने सोमवार को 200 मीटर वर्ग में 21.57 सेकेंड के साथ विजय प्राप्त की।

जीत के बाद वर्ष-2011 के 100 मीटर वर्ग के विश्व चैम्पियन योहान ने कहा, “पहले मुझे भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि मैं ट्रैक पर वापसी करने में सफल रहा।”

ब्लेक 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक खेलों में उसेन बोल्ट से पीछे रहते हुए रजत जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद उसी साल उन्हें हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण मॉस्को में हुए विश्व चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

इस साल विश्व चैम्पियनशिप 22 से 30 अगस्त के बीच आयोजित होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493