अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं सिमोन

मेड्रिड, 9 जून (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड भले ही इस साल स्पेनिश लीग खिताब बरकरार रखने में सफल नहीं हो सका लेकिन उसके कोच दिएगो सिमोन ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर संतोष जाहिर किया है।

इस साल ला लीगा तालिका में एटलेटिको तीसरे स्थान पर रहा। एफसी बार्सिलोना ने शीर्ष पर रहते हुए खिताब जीता जबकि रियल मेड्रिड दूसरे स्थान पर रहा।

इसके अलावा एटलेटिको इस साल चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचा, जहां उसे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल के हाथों हार मिली। एटलेटिको 2014 में चैम्पियंस लीग उपविजेता रहा था।

सिमोन ने कहा कि बीता सत्र सकारात्मक रहा। बकौल सिमोन, “हमारे लिए बीता सत्र सकारात्मक रहा। हमने स्पेनिश सुपर कप जीता और ला लीगा में तीसरे स्थान पर रहे। यह काफी संतोषजनक स्थिति है।”

सिमोन ने कहा कि अगले सत्र में वह अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की आस रखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493