फजल ‘करीबी’ के लिए गुदवाएंगे टैटू

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अली फजल जल्द एक टैटू गुदवाने जा रहे हैं। वह कहते हैं कि यह किसी ‘करीबी’ को समर्पित है।

फजल ने एक बयान में कहा, “हां, मैं एक टैटू बनवा रहा हूं। इसका डिजाइन मैंने बनाया है। इसमें कोई प्रतीक, कोई नाम नहीं है..यह एक पहेली है। यह एक ऐसे शख्स को समर्पित है, जो मेरे दिल के करीब है। इसके बाकी अंश का खुलासा सही समय पर होगा।”

एक सूत्र के अनुसार, टैटू की संकल्पना आधी-आधी है।

फजल ने राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘3 इडियट्स’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उन्हें पहचान ‘फुकरे’ (2013) से मिली। वह हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ में भी नजर आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493