एफआईएच की 45वीं वार्षिक बैठक दुबई में होगी

लुसाने, 10 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की 45वीं वार्षिक बैठक (कांग्रेस) दुबई में अगले साल 8 से 13 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

एफआईएच ने बुधवार को बताया कि बैठक को दुबई खेल संघ (डीएससी) और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हॉकी महासंघ का भी सहयोग प्राप्त होगा।

मुख्य बैठक 12 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में एफआईएच के नए सदस्य बने राष्ट्र संघों का स्वागत सहित कार्यकारी बोर्ड सदस्यों का चुनाव भी होना है।

एफआईएच की इस बैठक में 80 मान्यता प्राप्त हॉकी संघों से 300 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493