मैं नरम दिल पिता हूं : आमिर

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। आमिर खान ने पारिवारिक फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में प्लूटो मेहरा नामक कुत्ते के संवाद बोले हैं। वह कहते हैं कि वह अपने बच्चों का दोस्त बनने में यकीन रखते हैं।

यह पूछे जाने पर कि आप किस तरह के पिता हैं? जवाब में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने कहा, “मैं एक नरम दिल पिता हूं। मैं उन पर यकीन करने और मैं जो कुछ जानता हूं एवं मैंने जिंदगी में जो कुछ सीखा है, उन्हें सिखाने में यकीन रखता हूं। मैं उन्हें उनकी जिंदगी में सही फैसले लेने देने पर यकीन करता हूं।”

आमिर ने कहा, “मेरा मानना है कि मां-बाप और बच्चों के रिश्ते में बहुत भरोसा एवं विश्वास होना चाहिए। एक बच्चा जो बयां करना चाहता है, मतलब अपनी चिंताएं, डर व सपने, उन्हें बयां करते वक्त उसे खुशी एवं सुकून महसूस होना चाहिए। उन्हें ये सब चीजें आपके साथ बांटने में हिचक नहीं होना चाहिए।”

आमिर को दो बेटे जुनैद, आजाद राव और बेटी इरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493