बोपन्ना-मर्गी की जोड़ी स्टटगार्ट ओपन के क्वार्टर फाइनल में

स्टटगार्ट, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्गी ने बुधवार को स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

चौथी वरीय इस जोड़ी ने टेनिस क्लब विसेनहोफ कोर्ट पर क्रोएशियाई-जर्मन जोड़ी मारिन सिलिक और फ्रैंक मोजेर को एक घंटे 11 मिनट में 6-3, 7-6 (10) से हराया।

बोपन्ना और मर्गी की जोड़ी ने पहले सेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले 17 सर्विस प्वाइंट्स में से 14 में जीत हासिल की। इस जोड़ी ने तीन एश भी लगाए और आसानी से पहला सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में हालांकि जरूर भारतीय-रोमानियाई जोड़ी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

बोपन्ना-मर्गी ने पहले 31 सर्विस प्वाइंट्स में से 28 जीते लेकिन सिलिक और मोजेर द्वारा कुछ सर्विस प्वाइंट जीतने में सफल रहने के कारण सेट टाइ-ब्रेकर में प्रवेश कर गया।

टाइ-ब्रेकर में भी दोनों प्रतिद्वंद्वी जोड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ और मैच प्वाइंट के कई मौके आए। आखिरकार बोपन्ना-मर्गी इसे 12-10 से जीतने में सफल रहे।

बोपन्ना-मर्गी की जोड़ी अब क्वार्टर फाइनल में आंद्रे सेपी विक्टर और विक्टर ट्रोइकी तथा मेट पेविक और माइकल वेनस के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता जोड़ी से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493