आस्कमीबाजार ने फूल एवं केक बाजार में कदम रखा

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन बाजार आस्कमीबाजारडॉटकॉम ने फूलों एवं केक की डिलीवरी सेवा देने वाले अग्रणी पोर्टल फ्लॉवरऑराडॉटकॉम के साथ रणनीतिक गठबंधन करने की बुधवार को घोषणा की।

फ्लॉवरऑरा ने उसी दिन डिलीवरी एवं आधी रात डिलीवरी करने जैसे अभिनव प्रयोग कर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस गठबंधन से फ्लॉवरऑरा को आस्कमी प्लेटफॉर्म पर प्रतिमाह आने वाले 4 करोड़ आगंतुकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

आस्कमीबाजारडॉटकॉम ने विभिन्न किस्म के फूलों व केक्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर उपभोक्ताओं के लिए पेशकश का दायरा बढ़ा दिया है। इसमें भारत में 150 शहरों एवं 2,000 पिन कोड्स में उसी दिन डिलीवरी की गारंटी और चुनिंदा शहरों में आधी रात को डिलीवरी जैसी खूबियां शामिल हैं।

इस तरह से ग्राहक उत्पादों के 500 से अधिक विकल्प चुन सकते हैं जिसमें विशेष फूलों के गुच्छों से लेकर फूलों के गुलदस्ते, फूल व गिफ्ट एक साथ, केक्स, सॉफ्ट टॉयज एवं चॉकलेट शामिल हैं। एक बार संपूर्ण कैटलॉग आने पर ये उत्पाद 399 रुपये से लेकर 18,499 रुपये की कीमत दायरे में उपलब्ध होंगे।

इस गठबंधन के बारे में आस्कमीबाजारडॉटकॉम के सीईओ किरण मूर्ति ने कहा, “हम पेरिशेबल गिफ्ट के ऐसे प्रमुख सेगमेंट में फूलों के साथ प्रवेश कर रहे हैं जहां डिलीवरी का समय महत्वपूर्ण है। हम इस साझीदारी को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि फ्लॉवरऑरा ने त्रुटिरहित डिलीवरी और निश्चित गुणवत्ता के साथ अपनी पेशकश के मामले में खुद को दूसरों से अलग रखा है। हमारी योजना इसी तरह के अन्य वर्गो को जोड़ने की है जिससे हमें अपनी पेशकश का दायरा बढ़ाने और खरीदारों के लिए आस्कमीबाजारडॉटकॉम पर खरीदारी का संपूर्ण अनुभव उपलब्ध कराने में मदद मिल सके।”

इस मौके पर फ्लॉवरऑरा के सह-संस्थापक हिमांशु चावला ने कहा, “हम आस्कमीबाजारडॉटकॉम के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। आस्कमीबाजारडॉटकॉम हमारे लिए सबसे उपयुक्त पार्टनर है क्योंकि भारी संख्या में इनके ग्राहक देशभर में मौजूद हैं। हमें विश्वास है कि यह साझीदारी हमें आगे बढ़ने और ऑनलाइन गिफ्ट के वर्ग में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493