बेटी के ग्रैजुएशन पर साथ आए ग्रिफिथ, बैंडेरास

लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एंटोनियो बैंडेरास और उनकी पूर्व पत्नी मेलानी ग्रिफिथ अपनी बेटी स्टेला के हाईस्कूल ग्रैजूएशन समारोह में साथ आए। समारोह की फोटो देखकर लगता है कि दोनों ने लंबे समय बाद अच्छा वक्त गुजारा।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार ग्रिफिथ और बैंडेरास सात जून को बेटी के ग्रैजुएशन कार्यक्रम में मिले। ग्रिफिथ ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा भी कीं।

एक तस्वीर में ग्रिफिथ, बैंडेरास के साथ दिखाई दे रही हैं और दूसरी में ग्रिफिथ, स्टेला और बैंडेरास एक-दूसरे की बांहों में बांहें डाले हैं।

ग्रिफिथ ने तस्वीर में लाल रंग की बिना बाजू वाली पोशाक और धूप का चश्मा पहना है, वहीं स्टेला ने लाल रंग की गाउन पहनी है और बैंडेरास ने सफेद रंग की पूरी बाजू वाली कमीज और नीले रंग का धूप का चश्मा पहना है।

ग्रिफिथ ने फोटो के साथ लिखा, “मम्मा, स्टेला एंड पेपी। हमारी परी कमाल की है। जीवन के दूसरे अध्याय में कदम रख रही है। आजादी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493