हांगकांग, 11 जून (आईएएनएस)। हांगकांग में मिडिल ईस्ट रेस्परटोरी सिंड्रोम (मर्स) के संदिग्ध मरीजों में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के नियंत्रक लियुंग तिंग-हुंग ने बताया कि हांगकांग में अब तक मर्स के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
लियुंग ने बताया कि केंद्र दिन में दो बार मर्स से संबंधित मामलों से अवगत कराएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सूचना देते वक्त पारदर्शिता बरती जाएगी।
इस बीच, गुरुवार को दक्षिण कोरिया में मर्स के 14 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या 122 हो गई है।
dharmpath.com dharmpath