एमी वाइनहाउस का वृत्तचित्र 10 जुलाई को भारत में रिलीज

लंदन, 11 जून (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप गायिका और गीतकार एमी वाइनहाउस के जीवन पर बने 90 मिनट के ब्रिटिश वृत्तचित्र ‘एमी’ को भारत में 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म को बाफ्टा पुरस्कार विजेता आसिफ कपाड़िया ने निर्देशित किया है। इस वृत्तचित्र में वाइनहाउस के जीवन की दुखद कहानी को बताया गया है।

इस वृत्तचित्र में वाइनहाउस की प्रत्येक भावनाओं को दिखाया गया है। वाइनहाउस की 2011 में अत्यधिक शराब पीने की वजह से मौत हो गई थी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।

पांच बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकीं वाइनहाउस अपनी गहरी गायन शैली और विभिन्न संगीत शैलियों के मिश्रण के लिए जानी जाती थी।

इस फिल्म को देश में पीवीआर डायरेक्टर्स रेयर के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। फिल्म का वितरण पीवीआर पिक्चर्स करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493