पेरिस, 11 जून (आईएएनएस)। यूरो-2016 के लिए टिकटों की बिक्री 10 जून को शुरू हो चुकी है। यूनियन ऑफ यूरोपीयन फुटबाल एसोसिएशंस (यूईएफए) ने कहा है कि टिकट 10 जुलाई तक बेचे जाएंगे।
चार मूल्य वर्गो में 10 लाख से अधिक टिकट उपलब्ध रहेंगे। यूरो-2016 के तहत कुल 51 मैच होने हैं और इनमें से 43 के लिए टिकटों की न्यूनतम कीमत 25 यूरो रखा गया है।
प्रशंसकों के पास टिकट जारी करने वाली वेबसाइट पर अपना आवेदन डालने के लिए एक महीने का वक्त है। इस साल टिकट पहले आओ, पहले पाओ आधार पर नहीं बल्कि रैंडम सेलेक्शन आधार पर बांटे जाने हैं।
यूरो-2016 का फाइनल 12 दिसम्बर को होना है और इसके लिए ड्रॉ निकलने के साथ ही टिकटों की बिक्री का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके लिए आठ लाख टिकट जारी किए जाएंगे, जो सभी 24 टीमों के बीच बराबर बांटे जाने हैं।
यूरो-2016 का आयोजन फ्रांस में 10 जून से 10 जुलाई 2016 तक होना है। यह पहला मौका है जब फाइनल्स में 16 की बजाय 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
dharmpath.com dharmpath