पल्लवी कुलकर्णी सेशेल्स में मनाएंगी जन्मदिन

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में रागिनी पटेल की मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी 15 जून को 33 साल की होने जा रही हैं। वह पति मिहीर नेरुरकर और बेटे कायन के साथ जन्मदिन मनाने सेशेल्स जाएंगी।

पल्लवी गुरुवार से 10 दिन की छुट्टी पर हैं।

वह नहीं चाहतीं कि उनकी अनुपस्थिति से ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ की शूटिंग प्रभावित हो, इसलिए वह इसके लिए ज्यादा से ज्यादा शूटिंग कर रही हैं।

पल्लवी ने एक बयान में कहा, “मैं अपना जन्मदिन मनाने सेशेल्स जा रही हूं। यह बेहद निजी पारिवारिक छुट्टी है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं इस वक्त दिन-रात धारावाहिक की शूटिंग में लगी हुई हूं, ताकि इसकी शूटिंग प्रभावित न हो।”

‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में रोनित रॉय, अश्विनी खलसेकर, सायंतिनी घोष और पलक जैन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493