कोच्चि हवाईअड्डे ने 21 फीसदी लाभांश घोषित किया

तिरुवनंतपुरम, 12 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक-निजी साझेदारी से बना देश का पहला ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा, कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने 2014-15 के लिए अपने प्रत्येक शेयर पर 21 फीसदी लाभांश की घोषणा की है। कंपनी ने एक साल पहले 18 फीसदी लाभांश घोषित किए थे।

सीआईएएल के अध्यक्ष और केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी की अध्यक्षता में कंपनी के बोर्ड की यहां हुई एक बैठक में लाभांश की घोषणा की गई।

गत कारोबारी साल में कंपनी का कुल लाभ 413.96 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 2013-14 में 361.39 करोड़ रुपये था। कर चुकाने के बाद यह लाभ गत कारोबारी साल के लिए 144.58 करोड़ रुपये रहा, जो 2013-14 में 124.42 करोड़ रुपये था।

1999 में स्थापित हवाईअड्डे ने गत कारोबारी साल में रिकार्ड 64 लाख यात्रियों को सेवा दी।

चांडी ने कहा कि 2003-04 के बाद से कंपनी लगातार लाभ दे रही है।

कंपनी ने कहा कि यदि अगस्त में होने वाली आम बैठक में लाभांश को मंजूरी मिल जाती है, तो कंपनी के करीब 18,000 निवेशकों को ताजा लाभांश मिलाकर अबतक उसके निवेश पर 153 फीसदी लाभ मिल जाएगा।

चांडी ने कहा, “केरल सरकार ने 100 करोड़ रुपये निवेश किया है और इसे अबतक उससे अधिक वापस मिल चुका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493