न्यूयॉर्क, 12 जून (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के हार्ट्सडेल शहर में भारतीय मूल का एक व्यक्ति स्टेशन पर आती हुई रेलगाड़ी के सामने कूद गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मीडिया रपटों से शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली।
‘द जर्नल न्यूज’ की रपट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि स्कार्सडेल शहर के निवासी 48 वर्षीय राकेश बाली बुधवार दोपहर एक रेलगाड़ी के आगे कूद गए। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाली हार्ट्सडेल स्टेशन पर नॉर्थ व्हाइट प्लेन्स से न्यूयॉर्क के ग्रांड सेंट्रल स्टेशन की ओर जा रही रेलगाड़ी से टकराया।
अधिकारी ने कहा कि जिस रेलगाड़ी से बाली टकराया, उसमें घटना के वक्त कोई भी यात्री सवार नहीं था।
dharmpath.com dharmpath