सोफिया, जेसी की राहें हुईं अलग

लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया बुश और अभिनेता जेसी ली सॉफर का अलगाव हो गया है। दोनों ने फिल्म ‘शिकागो पी. डी.’ में साथ काम किया था और एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार एक सूत्र ने वेबसाइट ‘जस्टजेरेड डॉट कॉम’ को बताया, “सोफिया और जेसी का रिश्ता नहीं चल पाया। दोनों एक साल तक साथ रहे और अब अलग हो गए। हालांकि दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं।”

सूत्र ने बताया, “सोफिया और जेसी ने शुरुआती तीन महीनों तक अपने रिश्ते को राज बनाए रखा था और उनके करीबी दोस्तों को ही इस बारे में पता था। वैसे जेसी बेहद प्यारे हैं और दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे लगते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493