इसी साल प्रदर्शित होगी सन्नी देओल की ‘मोहल्ला अस्सी’

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सन्नी देओल और साक्षी तंवर अभिनीत फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ इस साल अक्टूबर-नवंबर में प्रदर्शित होगी। इसकी पुष्टि फिल्म के निर्माता विनय तिवारी ने की।

यह फिल्म पहले वर्ष 2012 में ही प्रदर्शित होनी थी, लेकिन तिवारी अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ सहित अन्य परियोजनाओं में व्यस्त हो गए, जिसके कारण इसके प्रदर्शन में देरी हुई।

तिवारी ने बताया, “सन्नी देओल फिल्म में एक गरीब ब्राह्मण की भूमिका में हैं, जो संस्कृत के शिक्षक हैं। वह बनारस आने वाले विदेशियों और यहां घाटों पर उनके ‘गांजा-भांग’ पीने-खाने से दुखी हैं। बनारस को हम पवित्र मानते हैं, लेकिन ऐसा विदेशी पर्यटकों के साथ नहीं है।”

फिल्म काशी नाथ सिंह की पुस्तक ‘उपन्यास’ पर आधारित है।

बकौल तिवारी, “फिल्म के प्रदर्शन में देरी के बावजूद इसके कलाकार प्रचार को लेकर उत्सुक हैं। कलाकार मुझे अक्सर फोन कर इसे प्रदर्शित करने के लिए कहते रहे। अब हमने इसे अक्टूबर या नवंबर में प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।”

फिल्म का निर्देशन चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है और इसमें रविकिशन, सौरभ शुक्ला तथा मुकेश तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493