वेलेंसिया ने डिफेंडर सियाओ से करार किया

रियो डी जेनेरियो, 13 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब वेलेंसिया ने ब्राजील के प्रतिभाशाली सेंटर बैक रोड्रिगो सियाओ के साथ करार किया है।

रियो डी जेनेरियो, 13 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब वेलेंसिया ने ब्राजील के प्रतिभाशाली सेंटर बैक रोड्रिगो सियाओ के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 21 साल के सियाओ और वेलेंसिया के बीच 1.25 करोड़ यूरो में करार हुआ है। साथ ही प्रदर्शन पर आधारित बोनस के तौर पर उन्हें 40 लाख यूरो अतिरिक्त मिल सकते हैं।

ब्राजील की अंडर-20, 21 और 23 टीमों के लिए खेलने वाले सियाओ के बारे में कहा जा रहा था कि वह बीते साल स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड का रुख करेंगे।

इसके बाद हालांकि सियाओ के घुटने में चोट लग गई और उनका एटलेटिको जाना रुक गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493