‘दिल धड़कने दो’ में पुलकित को भाई फरहान की एंट्री

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता पुलकित सम्राट का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में अभिनेता-गायक फरहान अख्तर की एंट्री अच्छी लगी।

पुलकित (3) ने एक बयान में कहा, “मैंने दोबारा अपने परिवार के साथ फिल्म देखी और यह अनुभव कमाल का था। मैं फिल्म में फरहान की एंट्री का इंतजार कर रहा था। उन्होंने रंग जमा दिया और वह भी बड़े आराम से।”

उन्हें फिल्म इतनी अच्छी लगी कि वह इसे परिवार के साथ दोबारा देखने पहुंच गए।

पुलकित का मानना है कि रुपहले पर्दे पर अब तक दिखाई गई किसी एंट्री में से फरहान की एंट्री सबसे जबर्दस्त है।

अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, शेफाली शाह और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को रिलीज हो गई।

पुलकित आगे ‘बंगिस्तान’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और जैकलिन फर्नाडीज भी हैं। फिलहाल वह ‘सनम रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनकी जोड़ीदार यामी गौतम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493