महिला विश्व कप में कोलम्बिया ने फ्रांस को हराया

मोंकटॉन (कनाडा), 14 जून (आईएएनएस)। कोलम्बिया की फुटबाल टीम ने भारी उलटफेर करते हुए महिला विश्व कप मुकाबले में फ्रांस को 2-0 से हरा दिया।

मोंकटॉन (कनाडा), 14 जून (आईएएनएस)। कोलम्बिया की फुटबाल टीम ने भारी उलटफेर करते हुए महिला विश्व कप मुकाबले में फ्रांस को 2-0 से हरा दिया।

यह महिला विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक है। कोलम्बिया ने शनिवार को खेले गए इस ग्रुप मुकाबले में 19वें मिनट में पहला गोल किया।

यह गोल लेडी एंद्रादे ने किया। इसके बाद 93वें मिनट में काटालिना उस्मे ने काउंटर अटैक पर गोल करते हुए अपनी टीम को विश्व कप इतिहास में पहली जीत दिलाई।

फ्रांस की टीम अब बुधवार को मेक्सिको से भिड़ेगी जबकि कोलम्बिया का सामना इंग्लैंड से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493