जायन मलिक को भा रहा फैशन जगत

लंदन, 14 जून (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जायन मलिक फैशन जगत में प्रवेश करने के इच्छुक हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ ने कहा कि जायन एक बड़े फैशन ब्रांड के साथ समझौता करना चाहते हैं।

समाचार पत्र ‘द सन’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “मलिक हमेशा ही काफी रचनात्मक और अंतर्मुखी रहे हैं। उन्होंने वन डायरेक्शन में अपने समय के दौरान विभिन्न लुक और शैलियों को आजमाया है, जिस वजह से शीर्ष फैशन घरानों की उनमें रूचि पैदा हुई।”

जायन (22) अपने संगीत करियर को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं बल्कि इसके साथ ही उनकी फैशन जगत को भी गंभीरता से लेने की योजना है।

सूत्र ने कहा, “संगीत हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी लेकिन फैशन एक अलग व्यवसाय से अधिक हो सकता है। लंबी अवधि का उद्देश्य किसी बड़े फैशन ब्रांड के साथ विज्ञापन समझौता हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493