मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। लॉस एंजेलिस में रहने वाली नई दिल्ली निवासी अनीषा मधोक रंगमंच, वेब श्रृंखला और डांस प्रस्तुतियों से नाम कमा चुकी हैं। उनका कहना है कि वह अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
अनीषा लॉस एंजेलिस में लघु फिल्मों, वेब श्रृंखला और डांस शो में काम कर रही हैं। उन्होंने युनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से अभिनय सीखा।
बॉलीवुड को लेकर क्या योजना है?
इसके जवाब में अनीषा ने ईमेल के जरिए आईएएनएस को बताया, “बॉलीवुड मेरे जुनून को पूरा करता है, क्योंकि मैं अभिनय और नृत्य से जिंदा हूं। मैंने जितनी फिल्में लॉस एंजेलिस में की, उतनी ही फिल्में भारत में भी की। मैं वेब श्रंखला ‘शॉपिंगवाली साइको गर्लफ्रेंड’ के साथ अपने संगीत वीडियो को मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं, जो जल्द रिलीज होगी। इसका नाम ‘आजादी’ है। इसमें मेरा गाना, मेरा बैले डांस, कथक और बेली डांस है, इसलिए मैं यकीनन बॉलीवुड के लिए तैयार हूं।”
अनीषा कहती हैं कि उनकी रंगमंच की पृष्ठभूमि ने उनकी बतौर कलाकार स्वयं को संवारने में मदद की।
dharmpath.com dharmpath