हनी सिंह का अनुकरण कर खुश हुए रहसान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। जल्द रिलीज हो रही फिल्म ‘द स्पेक्टैकुलर जिहाद ऑफ ताज रहीम’ में अभिनेता रहसान इस्लाम का किरदार मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह से प्रेरित है। वह कहते हैं कि हनी सिंह का अनुकरण कर वह बहुत खुश हैं।

रहसान ने एक बयान में कहा, “ताज का किरदार यो यो हनी सिंह से प्रेरित है। हम सब जानते हैं कि हनी सिंह जैसे व्यक्ति का अनुकरण करना स्वयं में खुशी की बात है। मैं सेट पर जाने से पूर्व लगातार उनके गाने सुनता और मोनिका (डोगरा) और राघव (मुरली) को परेशान कर देता, क्योंकि मैं पूरा दिन उनके गाने गाता रहता। “

‘द स्पेक्टैकुलर जिहाद ऑफ ताज रहीम’ एक रैपर ताज (रहसान) की कहानी है, जिसे न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) गुप्त जासूस बनने के लिए ब्लैकमेल करती है।

राघव मुरली निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर 15 अप्रैल को लॉस एंजेलिस में हुआ। भारत में यह 26 जून को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493