इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष में फिलीस्तीनी नागरिक की मौत

जेरुसलम, 14 जून (आईएएनएस)। रामाल्लाह शहर के पूर्व में एक गांव में इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष में रविवार को एक फिलीस्तीनी नागरिक की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इजराइली सैनिकों के कोफोर मालेक गांव में घुसने के बाद संघर्ष शुरू हो गया। इनके गांव में घुसने के बाद दर्जनभर युवा फिलीस्तीनी नागरिकों ने उन पर पत्थर फेंके।

गांव के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इजराइली सेना का वाहन अब्दुल्ला घनायेम (22) के ऊपर से उतरने के बाद उसकी मौत हो गई।

उन्होंने यह भी कहा कि घनायेम इजराइली जेल में कैद था और उसे कुछ महीने पहले ही रिहा किया गया था।

इजराइली सैनिक ने पिछले सप्ताह जेनिन के पास एक गांव में एक युवा फिलीस्तीनी नागरिक को भी गोली मारी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493