‘कट्टी बट्टी’ में मेरी दोहरी भूमिका नहीं : कंगना

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत वाली फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में बोहेमियन अवतार (बिंदास स्टाइल) से सबका दिल जीतने जा रही हैं। ट्रेलर फिल्म की कहानी और उनके किरदार के प्रति रहस्य बनाए हुए है।

‘कट्टी बट्टी’ का ट्रेलर यहां रविवार को जारी हुआ। फिल्म में इमरान खान भी हैं।

इस मौके पर कंगना ने फिल्म के बारे में कहा, “यह एक प्रेम कहानी है, जिसका अंत शायद एक प्रेम कहानी की तरह न हो। यह फिल्म जिस तरह आगे बढ़ती है, यह सीधी-सपाट नहीं है। यह किस बारे में है, यह बताना मुश्किल है। विशेषकर मेरे किरदार के बारे में।”

फिल्म में इमरान आर्किटेक्ट माधव काबरा और कंगना बेफिक्र युवती पायल की भूमिका में नजर आएंगी।

कंगना ने अधिक जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा, “यह मां बनने के बारे में नहीं है। मैं इसमें दोहरी भूमिका में नहीं हूं। मैं पंजाबी युवती और एनआरआई की भूमिका में नहीं हूं और न ही मुझे फिल्म में ऊब हुई..इसलिए ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म की कोई शैली नहीं है। फिल्म की खूबसूरती इसमें है कि यह बेहद पहेलीनुमा है।”

निखिल आडवाणी निर्देशित और सिद्धार्थ राय कपूर निर्मित ‘कट्टी बट्टी’ 18 सितंबर को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493