सेंसेक्स में 161 अंकों की मजबूती (लीड-1)

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 161.25 अंकों की मजबूती के साथ 26,586.55 पर और निफ्टी 31 अंकों की मजबूती के साथ 8,013.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 73.37 अंकों की मजबूती के साथ 26,498.67 पर खुला और 161.25 अंकों या 0.61 फीसदी मजबूती के साथ 26,586.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,728.60 के ऊपरी और 26,307.84 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.70 अंकों की बढ़त के साथ 7,986.60 पर खुला और 31.00 अंकों या 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 8,013.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,057.70 के ऊपरी और 7,944.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 1.14 अंकों की कमजोरी के साथ 10,120.80 पर और स्मॉलकैप 44.62 अंकों की मजबूती के साथ 10,618.40 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 8 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें वाहन (1.12 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.96 फीसदी), तेल और गैस (0.87 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.54 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.46 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.83 फीसदी), धातु (0.62 फीसदी), बिजली (0.48 फीसदी) और बैंकिंग (0.40 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493