नेस्ले 320 करोड़ रुपये की मैगी नष्ट करेगी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। नेस्ले इंडिया ने सोमवार को कहा कि बाजार से 210 करोड़ रुपये मूल्य की मैगी वापस लेकर नष्ट की जा रही है और इसके अतिरिक्त 110 करोड़ रुपये का तैयार या संबंधित माल कंपनी की फैक्ट्री और वितरण केंद्रों में पड़ा हुआ है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई एक नियमित सूचना में कहा, “ये मोटे अनुमान हैं, क्योंकि आंकड़ों की इस समय सटीक गणना करना संभव नहीं है।”

कंपनी ने कहा कि उसे और भी कई प्रकार के खर्च करने होंगे, जैसे बाजार से वापसी का खर्च, माल को नष्ट किए जाने वाले केंद्र तक ले जाने का खर्च और माल को नष्ट किए जाने का खर्च, आदि। कुछ दिनों बाद ही कहा जा सकता है कि कितने का नुकसान हुआ।

देश के खाद्य सुरक्षा नियामक ने मैगी के कुछ नमूनों में सीमा से अधिक सीसा पाए जाने पर कंपनी को बाजार से मैगी हटाने का आदेश दिया था।

कंपनी ने इस आदेश को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। अदालत ने प्राधिकरण, तथा अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई के लिए 30 जून की तिथि तय की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493