महिला हॉकी : पहले अभ्यास मैच में जापान ने भारत को हराया

एंटवर्प, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के अपने पहले अभ्यास मैच में सोमवार को जापान से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर मौजूद जापान ने 13वें पायदान की टीम भारत के खिलाफ पहले और दूसरे क्वार्टर में एक-एक गोल किए।

भारतीय टीम अपना दूसरा अभ्यास मैच मंगलवार को इटली के खिलाफ खेलेगी।

एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल 20 जून से शुरू होना है और भारतीय टीम टूर्नामेंट का आगाज बेल्जियम के खिलाफ मैच से करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493