मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की अगली फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ है। वह कहते हैं कि उन्हें इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए तैयार होने में पांच घंटे लगते हैं।
62 वर्षीय ऋषि ने अपने मेकअप रूम का एक फोटो ट्विटर पर साझा किया और ड्रेसिंग टेबल के सामने रखी कुर्सी को ‘कायापलट का सिंहासन’ बताया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कायापलट का सिंहासन! मैं ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए मेकअप कराने के लिए रोजाना इस जगह को पांच घंटे देता हूं। ताज गेटवे पर मेरा कमरा।”
शकुन बत्रा निर्देशित ‘कपूर एंड सन्स’ में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी हैं।
dharmpath.com dharmpath